West Asia Crisis Meeting: पीएम मोदी ने सप्लाई चेन पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सप्लाई की स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सप्लाई की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में प्रधानमंत्री ने भारतीय जहाज़कर्मियों की सुरक्षा के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। खाद संकट की आशंका के बीच उन्होंने कहा कि देश में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है, जिससे रबी और अगले साल के खरीफ फसल की बुवाई के लिए खाद की कोई कमी नहीं होगी। संकट से निपटने के लिए सभी मंत्रालय पूरी तरह से तैयार हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएनजी उत्पादन में वृद्धि हुई है और इसका उपयोग भी बढ़ा है, जो कि एक सकारात्मक संकेत है।
गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) और वरिष्ठ मंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में क्षेत्र के मौजूदा हालात की समीक्षा की गई और भारतीय नागरिकों, प्रवासी भारतीयों, तथा समुद्री जहाजों पर काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित मंत्रालयों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और हालात पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे घटनाक्रम की नियमित निगरानी हो सके और जरूरत पड़ने पर तुरंत फैसले लेकर नागरिकों के हितों की रक्षा की जा सके। बैठक में भारतीय जहाजकर्मियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया।
















