Murder case in Bareilly: प्रधान हत्याकांड में 5 दोषियों को उम्रकैद, 3.60 लाख का जुर्माना

बरेली के कैंट क्षेत्र के परगवां गांव में 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान एक वीभत्स हत्या की वारदात ने पूरे गांव और प्रशासन में दहशत फैला दी थी। इस
बरेली के कैंट क्षेत्र के परगवां गांव में 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान एक वीभत्स हत्या की वारदात ने पूरे गांव और प्रशासन में दहशत फैला दी थी। इस मामले में अपर सेशन जज-प्रथम विजेंद्र त्रिपाठी ने चार हत्यारों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जबकि एक महिला को हत्या की साजिश रचने के आरोप में उम्रकैद की सजा दी गई है। अदालत ने दो अन्य आरोपितों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया। यह मामला केवल हत्या का नहीं, बल्कि चुनावी प्रतिशोध, साजिश और धोखे का भी है। घटना के अनुसार, नव-निर्वाचित ग्राम प्रधान मोहम्मद इशहाक अली ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को भारी मतों से हराया था। इसके बाद से ही आरोपितों ने इशहाक को जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया था। इस धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी गांव में फैली थी। 20 मई 2021 को इशहाक अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे, तभी आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया।
इस वारदात में एक महिला आशिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसने इशहाक की पत्नी से जानकारी लेकर आरोपितों को उनकी लोकेशन बता दी थी। जब इशहाक अपनी बहन के साथ गांव लौट रहे थे, तब आरोपितों ने उन्हें घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में इशहाक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि इशहाक को चारों ओर से घेरकर गोलियों से भून दिया गया। इस घटना के गवाह इशहाक के पिता और रिश्तेदार भी थे, जिन्होंने आरोपितों को मौके पर देखा। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया और वारदात में इस्तेमाल की गई तमंचे और मोटरसाइकिल बरामद की।









