Vande Mataram Bill Passed in Rajya Sabha: वंदे मातरम् बिल राज्यसभा से पास

वंदे मातरम् बिल बुधवार को राज्यसभा में पारित हो गया। इस बिल के पारित होने के दौरान विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया और कांग्रेस के सदस्यों ने वॉकआउट किया। गृह राज्य
वंदे मातरम् बिल बुधवार को राज्यसभा में पारित हो गया। इस बिल के पारित होने के दौरान विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया और कांग्रेस के सदस्यों ने वॉकआउट किया। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने इस बिल पर चर्चा का जवाब दिया और इसके बाद इसे वोटिंग के लिए पेश किया गया। इस विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया गया है। इस बिल में यह प्रावधान किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाने में बाधा डालता है या उसे रोकता है, तो उसे सजा दी जाएगी। यह बिल राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान की रोकथाम से संबंधित है।
राज्यसभा में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक पेश किया था। इस विधेयक पर चर्चा की शुरुआत नहीं हो सकी थी, क्योंकि विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। बुधवार को भी जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने फिर से हंगामा खड़ा कर दिया। इस हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को पहले 12 बजे और फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। जब उच्च सदन की कार्यवाही दो बजे शुरू हुई, तब भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा।


















