Shocking Murder Case: बरेली में व्यापारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक किराना व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में पुलिस ने 19
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक किराना व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में पुलिस ने 19 वर्षीय मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार किया है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आरोपी का मृतक सियाराम श्रीवास्तव से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। उसने मानसिक रूप से बीमार होने के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ महीनों से अपनी दवाइयों का सेवन नहीं किया था, जिससे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अपने कान में जिन्न की आवाज सुनाई दी, जिसके चलते उसने हत्या की।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के पिता ने इस हत्याकांड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब पिता को पता चला कि उसके बेटे ने हत्या कर दी है, तो उसने सबूत छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के पिता को भी सबूत छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोहम्मद अरमान ने पहले सियाराम श्रीवास्तव को कार से टक्कर मारकर गिराया और फिर कांच के टुकड़े से उनका गला काट दिया। इस घटना में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज ने पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद की। फुटेज में दिखाई दी कार आरोपी के पिता के नाम पर पंजीकृत है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे अक्सर ऐसा महसूस होता था कि कोई उसके कान में हत्या करने के लिए कहता है। उसने कहा कि सियाराम श्रीवास्तव को देखकर भी उसे ऐसी ही आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उसने हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक रोग से ग्रसित है और वह पहले भी इसी तरह की घटनाओं में शामिल रहा है। हालांकि, उसकी मानसिक स्थिति का अंतिम निष्कर्ष चिकित्सकीय जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही निकाला जाएगा। सियाराम श्रीवास्तव शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, लेकिन कुछ देर बाद उनका शव सड़क किनारे मिला। मृतक के बेटे ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि सियाराम का शव सड़क पर पड़ा हुआ मिला था, जिसके गले और सीने पर चोट के निशान थे।









