Teacher Transfers Portal Opens Today: शिक्षकों के तबादले के लिए आज खुल जाएगा पोर्टल; तीन चरणों में होगा ट्रांसफर, यहां देखें महत्वपूर्ण तारीख

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए नई स्थानांतरण नीति के तहत आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होने जा रही है। इस नीति के अनुसार, शिक्षकों का
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए नई स्थानांतरण नीति के तहत आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होने जा रही है। इस नीति के अनुसार, शिक्षकों का स्थानांतरण तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में समानुपातीकरण के तहत स्थानांतरण होगा, जिसके लिए आवेदन 5 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे। शिक्षकों के तबादले की यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से संचालित की जाएगी, जिससे शिक्षकों को सुविधा होगी। पहले चरण में समायोजन के तहत स्थानांतरण के लिए आवेदन 5 अगस्त तक लिए जाएंगे। इस प्रक्रिया के तहत शिक्षकों को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार स्थानांतरण का अवसर मिलेगा। इसके बाद, दूसरे चरण में जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समिति द्वारा म्युचुअल स्थानांतरण किया जाएगा। तीसरे चरण में सामान्य तबादले होंगे, जिसमें शिक्षकों को अपने पसंद के विद्यालयों का विकल्प देने का अवसर मिलेगा। शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अनुसार, पहले चरण में आए आवेदन के लिए 7 अगस्त से 9 सितंबर तक जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समिति की बैठक होगी। इस बैठक में समानुपातिकरण और शिक्षकों के आधार पर समायोजन की सूची जारी की जाएगी। शिक्षकों को इस सूची पर अपनी अपील भी प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
दूसरे चरण की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होकर 14 सितंबर तक चलेगी, जिसमें म्युचुअल स्थानांतरण का कार्य किया जाएगा। इसके बाद, तीसरे चरण में सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया आरंभ होगी। सामान्य स्थानांतरण के लिए 16 सितंबर को विद्यालयवार संशोधित रिक्तियों का प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन 17 सितंबर से 23 सितंबर तक लिए जाएंगे। शिक्षकों को अपनी सुविधा के अनुसार विद्यालयों का विकल्प देने का अवसर मिलेगा। तीसरे चरण की प्रक्रिया के तहत आए आवेदनों पर 24 सितंबर से 31 अक्टूबर तक सामान्य स्थानांतरण की सूची जारी की जाएगी। इस प्रक्रिया के दौरान शिक्षा विभाग ने शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 में संशोधन किया है, जिससे बीपीएससी के माध्यम से नियुक्त शिक्षक और हेडमास्टर, जो अभी दो वर्षों की परिवीक्षा अवधि में हैं, वे भी अपने तबादले के लिए आवेदन कर सकेंगे।









