BPSC Recruitment: बिहार में बंपर शिक्षक भर्ती की तैयारी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

बिहार लोक सेवा आयोग (bpsc) ने शिक्षक भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बीपीएससी टीआरई 4 के तहत शिक्षा भर्ती का प्रस्ताव बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग को
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बीपीएससी टीआरई 4 के तहत शिक्षा भर्ती का प्रस्ताव बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस विभाग का नेतृत्व कर रहे हैं। इस प्रक्रिया के तहत शिक्षक नियुक्ति चौथे चरण में पहुंच चुकी है और अब यह अंतिम चरण में है। TRE-4 के माध्यम से लगभग 30,000 पदों पर भर्ती होने की उम्मीद जताई जा रही है, जो उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है, जो लंबे समय से शिक्षा बहाली का इंतजार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय के लिए (कक्षा 1 से 5) लगभग 4,000 पदों पर भर्ती की योजना बनाई गई है। इसके अलावा, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11-12 के लिए भी बड़ी संख्या में रिक्त पदों पर नियुक्ति की तैयारी की जा रही है।
सामान्य प्रशासन विभाग से प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अगस्त के पहले सप्ताह में वैकेंसी की घोषणा की जा सकती है। इसके बाद आयोग की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि अगस्त के अंत तक TRE-4 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जा सकता है। बिहार के शिक्षा मंत्री ने पहले ही घोषणा की थी कि इस अगस्त में अधियाचना भेज दी जाएगी। अब विभाग की ओर से अधियाचना भेजे जाने की जानकारी सामने आने के बाद अभ्यर्थियों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। यह भर्ती उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं।
बता दें कि BPSC की ओर से शिक्षा भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि पहले ही घोषित की जा चुकी है। आयोग ने बताया है कि परीक्षा का आयोजन 22 से 27 सितंबर के बीच होगा। भर्ती परीक्षा के परिणाम नवंबर में घोषित किए जाएंगे। BPSC ने अप्रैल में ही यह स्पष्ट कर दिया था कि इस बार आयोग की ओर से पहले आवेदन शुल्क लिया जाएगा, जिसके बाद ही फॉर्म भरने का लिंक खोला जाएगा। पहले कई उम्मीदवारों को शुल्क जमा करने में समस्या का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया अधिक सुगम बनाई गई है। इसके साथ ही, फॉर्म भरने के समय 38 जिलों की पसंद भरनी होगी, जिससे उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार स्थान चुनने में सुविधा होगी।











