ED cracks down on illegal coal traders in Dhanbad: 150 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त

धनबाद/रांची से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवा
धनबाद/रांची से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार की सुबह पांच बजे से ईडी की 25 अलग-अलग टीमों ने धनबाद में कोयला कारोबारी अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव सहित उनके सहयोगियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी देर रात तक जारी रही, जिसमें ईडी ने आरोपितों के ठिकानों से डेढ़ करोड़ रुपये नकद, 150 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस और म्यूचुअल फंड आदि को जब्त किया। इसके अलावा, छापेमारी में भारी मात्रा में अचल संपत्ति से संबंधित सेल डीड भी मिले हैं, जिनकी कीमत लगभग 500 करोड़ रुपये आंकी गई है। सभी डीड का सत्यापन किया जाएगा और दस्तावेजों तथा निवेश से संबंधित कागजातों का भी सत्यापन चल रहा है। छापेमारी के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
इस मामले में ईडी ने चार अलग-अलग एनफोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच एजेंसी को सूचना मिली थी कि एलबी सिंह और उनके सहयोगियों ने अवैध तरीके से कोयला खनन, परिवहन और भंडारण के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की है। पिछले वर्ष 21 नवंबर को ईडी ने एलबी सिंह और उनके सहयोगियों के धनबाद और दुमका स्थित करीब 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। उस छापेमारी में ईडी को डेढ़ सौ से अधिक जमीन के दस्तावेज और दो करोड़ 20 लाख रुपये नकद मिले थे। ईडी को छानबीन में अवैध तरीके से कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से संबंधित साक्ष्य भी मिले थे। इस छानबीन के क्रम में दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ईडी ने यह छापेमारी की है।









