ED's Major Action in Illegal Coal Mining Case: धनबाद में माफियाओं के 25 ठिकानों पर छापेमारी

राज्य ब्यूरो, रांची। अवैध कोयला खनन के खिलाफ मंगलवार की सुबह धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ा छापेमारी अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई में बड़े कोय
राज्य ब्यूरो, रांची। अवैध कोयला खनन के खिलाफ मंगलवार की सुबह धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ा छापेमारी अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई में बड़े कोयला माफियाओं जैसे एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव सहित उनके सहयोगियों से जुड़े 25 ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। ईडी की इस छापेमारी का उद्देश्य अवैध कोयला खनन और परिवहन के मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करना है। छापेमारी की प्रक्रिया अभी शुरू हुई है और ईडी के अधिकारियों की 25 अलग-अलग टीमों ने एक साथ सभी ठिकानों पर छापेमारी में जुटी हुई हैं।
इस मामले की जड़ अवैध कोयला खनन और उसके परिवहन से जुड़ी हुई है। ईडी ने पहले ही चार अलग-अलग एनफोर्समेंट केस इनफॉरमेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। जांच एजेंसी को मिली जानकारी के अनुसार, लव सिंह और उसके सहयोगियों ने अवैध तरीके से कोयला खनन, परिवहन और भंडारण के जरिए भारी मात्रा में संपत्ति अर्जित की है। ईडी की छानबीन जारी है और इस मामले में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
गत वर्ष 21 नवंबर 2025 को भी ईडी ने एलबी सिंह और उनके सहयोगियों के धनबाद और दुमका स्थित करीब 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। उस छापेमारी में ईडी को डेढ़ सौ से अधिक जमीन के दस्तावेज और दो करोड़ 20 लाख रुपये की नगदी मिली थी। इसके अलावा, ईडी को अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से संबंधित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी प्राप्त हुए थे। इस बार की छापेमारी को देखते हुए यह स्पष्ट है कि ईडी अवैध कोयला खनन के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है।









