Petrol bomb attack in Sangrur: भाजपा कार्यालय पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार

संगरूर में भाजपा के जिला कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी
संगरूर में भाजपा के जिला कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी डिलिवरी ब्वाय है, जबकि दूसरा बढ़ई है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों का संपर्क विदेश में बैठे एक व्यक्ति, जिसे राणा भाई के नाम से जाना जाता है, से हुआ था। राणा भाई ने उन्हें बड़ी रकम का लालच देकर इस हमले को अंजाम देने के लिए प्रेरित किया। आरोपितों ने इस घटना की वीडियो भी बनाई और उसे राणा भाई को भेजा। इसके लिए उन्हें यूपीआई-आईडी के माध्यम से 1200 से 1000 रुपये का भुगतान किया गया। पुलिस ने इस मामले में मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक डा. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि यह घटना 26 जुलाई की रात करीब 2:35 बजे हुई। दो अज्ञात हमलावर उपली गांव से पैदल आए और भाजपा कार्यालय में पेट्रोल बम फेंकने के बाद उपली रोड की ओर चले गए। उनका इरादा इमारत को नुकसान पहुंचाना और माहौल को खराब करना था। मामले की जांच के लिए एसपी (जांच) दविंदर अत्तरी की निगरानी में कई टीमें गठित की गईं। इनमें डीएसपी दलवीर सिंह सिद्धू, डीएसपी सतनाम सिंह, डीएसपी (डिटेक्टिव) सुखदेव सिंह और थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह शामिल हैं। काउंटर इंटेलिजेंस की एआईजी डा. सिमरत कौर की टीम ने भी जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस ने आरोपितों की पहचान हैपी सिंह उर्फ हैपी और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी के रूप में की है। हैपी सिंह की उम्र 22 वर्ष है और वह फ्लिपकार्ट में काम करता है, जबकि 26 वर्षीय जसप्रीत सिंह बढ़ई है। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि दोनों आरोपित इंटरनेट मीडिया के माध्यम से राणा भाई के संपर्क में थे। राणा भाई ने उन्हें भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने और मौके की वीडियो बनाकर भेजने के बदले भारी रकम देने का वादा किया था। पुलिस अब राणा भाई के इंटरनेट मीडिया अकाउंट और यूपीआई आईडी की जांच कर रही है।









