Tea and Cholesterol: क्या चाय पीने से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल?

चाय एक ऐसा पेय है जिसे लोग बड़े चाव से पीते हैं, लेकिन क्या यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है या हानिकारक? मेडिकल विज्ञान में चाय के सेवन के फायदों और नुकसानों पर
चाय एक ऐसा पेय है जिसे लोग बड़े चाव से पीते हैं, लेकिन क्या यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है या हानिकारक? मेडिकल विज्ञान में चाय के सेवन के फायदों और नुकसानों पर कई शोध किए गए हैं। खासकर दूध वाली चाय के बारे में यह कहा जाता है कि इसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जैसे कि यह एसिडिटी का कारण बन सकती है और इसमें चीनी मिलाने से शुगर का स्तर भी बढ़ सकता है। लेकिन क्या चाय पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है? यह सवाल उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जिनका कोलेस्ट्रॉल लेवल पहले से ही बढ़ा हुआ है। हाल ही में PUBmed में प्रकाशित एक रिसर्च में चाय और कोलेस्ट्रॉल के बीच के संबंध का अध्ययन किया गया है। इस रिसर्च में विशेष रूप से ब्लैक टी पर ध्यान केंद्रित किया गया है। शोध में यह जानने की कोशिश की गई है कि क्या रोजाना ब्लैक टी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) में कमी आती है या यह बढ़ता है। रिसर्च के निष्कर्ष बताते हैं कि रोजाना ब्लैक टी पीने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कोई महत्वपूर्ण कमी नहीं आई, और न ही इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ा है। वहीं, दूध वाली चाय के सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा बताया गया है।
मेदांता मेडिसिटी मूलचंद अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. तरुण कुमार के अनुसार, साधारण चाय का सेवन सीधे तौर पर बैड कोलेस्ट्रॉल को प्रभावित नहीं करता है। हालांकि, अगर चाय में फुल-फैट दूध और अधिक चीनी मिलाई जाती है, तो यह लंबे समय में कैलोरी और फैट को बढ़ा सकती है, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक जोखिम कारक बन सकता है। डॉ. तरुण का कहना है कि दूध वाली चाय की तुलना में ब्लैक टी अधिक फायदेमंद है। दूध वाली चाय कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती है, जबकि ब्लैक टी में ऐसा कोई खतरा नहीं है। यदि आप चाय पीने के शौकीन हैं, तो ब्लैक टी या ग्रीन टी का सेवन करना बेहतर रहेगा। इन चायों के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जैसे कि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती हैं और हृदय के लिए भी फायदेमंद मानी जाती हैं।









