Traffic Diversion in Ghaziabad: कांवड़ यात्रा को लेकर भारी वाहनों का डायवर्जन लागू

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी मालवाहक वाहनों के लिए डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। बुधवार की सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली यह व्यवस्था 12 अगस्त
गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी मालवाहक वाहनों के लिए डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। बुधवार की सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली यह व्यवस्था 12 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान ट्रक, ट्रोला, कैंटर और ट्रैक्टर-ट्राली जैसे भारी वाहनों का गाजियाबाद शहर और कांवड़ मार्गों पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि हरिद्वार से जल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर भारी वाहनों को रोकने और उन्हें वैकल्पिक मार्गों पर भेजने की व्यवस्था की है। प्रमुख डायवर्जन बिंदुओं पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और संकेतक बोर्ड भी लगाए गए हैं। कांवड़ियों की संख्या और यातायात की स्थिति के अनुसार डायवर्जन व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकता है।
यातायात पुलिस के अनुसार, प्रमुख चौराहों और डायवर्जन बिंदुओं पर यातायात एवं नागरिक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। सभी प्रमुख चौराहों और डायवर्जन बिंदुओं पर साइनेज बोर्ड भी लगाए गए हैं ताकि वाहन चालकों को सही दिशा में मार्गदर्शन मिल सके। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दूसरे चरण का यातायात डायवर्जन पांच अगस्त की सुबह आठ बजे से लागू होगा, जिसमें हल्के मालवाहक वाहन, कार, टेंपो और बसों की आवाजाही भी प्रभावित होगी। गंगनहर पटरी और पाइपलाइन मार्ग पर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।









