Action against Encroachment: संभल में प्रशासन ने 24 बीघा सरकारी जमीन पर चलाया बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मिठौली गांव में प्रशासन ने 24
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मिठौली गांव में प्रशासन ने 24 बीघा सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान बुलडोजर चलाकर अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया, जबकि स्थायी निर्माण को हटाने के लिए कब्जाधारियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है। प्रशासन का यह कदम सरकारी भूमि की सुरक्षा और उसके सही उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
प्रशासन के अनुसार, जिस जमीन पर कार्रवाई की गई, वह गाटा संख्या 359 में दर्ज है और इसे राजस्व रिकॉर्ड में तालाब की भूमि के रूप में दर्शाया गया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने इस भूमि पर खेती शुरू कर दी थी और कुछ स्थानों पर अवैध निर्माण भी कर लिए थे। इस मामले को लेकर लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी कोर्ट में मामला पहुंचा, जहां सुनवाई के बाद सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया गया। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार शुभम प्रताप सिंह ने राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।















