Conversion attempt allegations in Bareilly: बरेली में धर्मांतरण की कोशिश का सनसनीखेज आरोप

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक महिला और उसके बच्च
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक महिला और उसके बच्चों को पुलिस ने गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक के घर से बरामद किया है। हैरत की बात यह रही कि महिला को घर के अंदर एक कमरे में बने डबल बेड के नीचे छिपी हुई हालत में पाया गया। महिला के पति ने युवक पर गंभीर आरोप लगाया है कि उसने अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर अगवा किया और उसका धर्मांतरण कराने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
यह मामला सिरौली थाना क्षेत्र के गांव अंजनी का है। पीड़ित पति ने 5 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे अपनी पत्नी के अचानक घर से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने गांव के एक युवक पर शक किया। पति ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक उसकी पत्नी और बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
पुलिस ने दबिश देकर पहले बच्चों को बरामद किया, फिर महिला को बेड के नीचे से निकाला। थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस हर एंगल की जांच कर रही है। सिरौली थाना प्रभारी रोहित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पति की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई। महिला और बच्चे अब पुलिस की सुरक्षा में हैं और आरोपी युवक से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
















