Historic 5000th ODI match: वनडे क्रिकेट के 10 बड़े रिकॉर्ड

स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच शनिवार, 7 अगस्त को वनडे क्रिकेट का ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया, जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में 5000वां मैच था। 55 साल के इतिहास में, वनडे
स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच शनिवार, 7 अगस्त को वनडे क्रिकेट का ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया, जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में 5000वां मैच था। 55 साल के इतिहास में, वनडे क्रिकेट ने कई रिकॉर्ड बनाए और टूटे हैं। इस प्रारूप में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा स्पष्ट है। सबसे ज्यादा रन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जबकि सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के नाम दर्ज है। सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी।
भारत ने अब तक 1055 वनडे मैच खेले हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 1025 और पाकिस्तान ने 1002 मैच खेले हैं। वनडे में सबसे ज्यादा जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने 617 मैच जीते हैं। भारत ने 571 और पाकिस्तान ने 512 वनडे मैच जीते हैं। वहीं, श्रीलंका वनडे में सबसे ज्यादा 461 मैच हारने वाली टीम है।
इंग्लैंड ने 2022 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 4 विकेट पर 498 रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। वनडे में न्यूनतम स्कोर जिम्बाबे के नाम है, जिसने 2004 में श्रीलंका के खिलाफ केवल 35 रन बनाए थे। सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 452 पारियों में 18426 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।















