Electric Buses in Bihar: बिहार को जल्द मिलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें, पटना-मुजफ्फरपुर समेत 6 डिविजनों में होगा संचालन

राज्य ब्यूरो, पटना। केंद्र सरकार ने बिहार राज्य को 400 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है, जिसका कार्यान्वयन जुलाई महीने से शुरू हो चुका है। इस योजन
राज्य ब्यूरो, पटना। केंद्र सरकार ने बिहार राज्य को 400 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है, जिसका कार्यान्वयन जुलाई महीने से शुरू हो चुका है। इस योजना के तहत पहले चरण में 200 इलेक्ट्रिक बसें राज्य को दी जाएंगी, जो दो-तीन खेपों में आएंगी। इन बसों का संचालन पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, पूर्णिया और दरभंगा जैसे छह प्रमुख डिवीजनों में किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य राज्य में सार्वजनिक परिवहन को अधिक पर्यावरण अनुकूल बनाना है। इसके साथ ही, ई-बसों के सुचारू संचालन के लिए इन डिवीजनों में तेजी से चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। अगस्त के अंत तक सभी डिवीजनों में ईवी चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पटना में फुलवारीशरीफ और आइएसबीटी (बैरिया मुख्य बस स्टैंड) के पास चार्जिंग स्टेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। पूर्णिया जिले में चार्जिंग स्टेशन का काम पूरी तरह से पूरा हो चुका है। अगले दो वर्षों में राज्य में कम से कम 500 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों, पेट्रोल पंपों, होटल-मोटल, बस टर्मिनलों, व्यावसायिक क्षेत्रों और अन्य सार्वजनिक स्थानों का चयन किया जाएगा। विभागीय जानकारी के अनुसार, चार्जिंग स्टेशनों पर एक ई-बस को चार्ज होने में लगभग एक से डेढ़ घंटे का समय लगेगा। राजधानी में सभी डिपो पर चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना है, जिसमें फुलवारीशरीफ समेत अन्य डिपो शामिल हैं।
















