Chinab-Bias Link Tunnel: पाकिस्तान की नींद उड़ाने वाला प्रोजेक्ट, NHPC ने बनाया पूरा प्लान

हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ों में चिनाब-ब्यास लिंक सुरंग परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी से आगे बढ़ने वाला है। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर कुल 2,254 करोड़ रुप
हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ों में चिनाब-ब्यास लिंक सुरंग परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी से आगे बढ़ने वाला है। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर कुल 2,254 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एनएचपीसी द्वारा जारी किए गए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, टेंडर खुलने की तिथि को बढ़ाकर 12 अगस्त दोपहर 02:30 बजे कर दिया गया है, जबकि पहले यह तिथि 29 जुलाई निर्धारित की गई थी। इस परियोजना का अनुबंध मिलने के बाद संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी को इसे 1,096 दिन यानी लगभग तीन वर्षों के भीतर पूरा करना होगा। ऑनलाइन बोलियों की प्रक्रिया चार अगस्त को सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी और बिड सबमिशन की अंतिम तिथि 10 अगस्त को शाम 5:30 बजे तक निर्धारित की गई है।
इस परियोजना के तहत लाहुल स्पीति के कोकसर और मनाली के मढ़ी के बीच एक आधुनिक सुरंग का निर्माण किया जाएगा, जिसमें कई हाइड्रो-मैकेनिकल कार्य शामिल होंगे। इसमें मुख्य सुरंग का निर्माण, बैराज और स्टिलिंग बेसिन की स्थापना, पावर इनटेक स्ट्रक्चर्स, अपस्ट्रीम प्लास्टिक कटआफ ट्रेंच और एडिट प्लग जैसे कार्य शामिल हैं। यह परियोजना आधुनिक इंजीनियरिंग का एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करेगी। केंद्र सरकार ने इस परियोजना में शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दो सेवानिवृत्त अधिकारियों, प्रभाष सिंह (आइटीएस) और उपेंद्र मलिक को स्वतंत्र बाहरी मानिटर के रूप में नियुक्त किया है।
















