CJP Protest: 'इक्षणा' वैन ने 2,873 अपराधियों की पहचान की, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के खिलाफ और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन म
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के खिलाफ और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी। इस प्रदर्शन में शामिल कुछ लोग ऐसे थे जिनका उद्देश्य केवल विरोध करना नहीं था, बल्कि वे कानून-व्यवस्था को चुनौती देने के इरादे से आए थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस की सतर्क निगाहों से वे बच नहीं सके। दिल्ली पुलिस की विशेष 'इक्षणा' एफआरएस वैन ने इन अपराधियों और असामाजिक तत्वों की पहचान कर ली। यह वैन प्रदर्शन के दौरान संदिग्ध चेहरों की पहचान करने में सक्षम रही, जिससे पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की।
एक जुलाई से 25 जुलाई तक जंतर-मंतर और संसद मार्ग के क्षेत्रों में दिल्ली पुलिस ने दो एफआरएस मोबाइल वैन तैनात की थीं। इनमें से एक वैन नई दिल्ली जिले के लिए और दूसरी उत्तरी जिले के लिए थी। इन वैन में लगे अत्याधुनिक कैमरों ने प्रदर्शन में शामिल हर संदिग्ध चेहरे को स्कैन किया और कुछ ही सेकंड में उनका आपराधिक इतिहास सामने ला दिया। दिल्ली पुलिस की 'इक्षणा' वैन एक चलती-फिरती हाई-टेक कंट्रोल रूम के रूप में कार्य करती है, जिसमें आधुनिक फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन और पैन-टिल्ट-जूम कैमरे शामिल होते हैं।

















