Condemnation of Kulgam Terror Attack: कांग्रेस ने कड़ी निंदा की, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कुलगाम में गैर-स्थानीय श्रमिकों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इसे कायराना और मानवता के खिलाफ एक अपराध क
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कुलगाम में गैर-स्थानीय श्रमिकों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इसे कायराना और मानवता के खिलाफ एक अपराध करार दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद करा और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि निर्दोष लोगों की लक्षित हत्याएं आतंकियों की गंभीर साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस प्रकार की घटनाओं को हर स्तर पर विफल किया जाना चाहिए। कांग्रेस ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और सरकार से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। इसके साथ ही, पार्टी ने संवेदनशील क्षेत्रों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल प्रशासन के सामान्य स्थिति के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाने चाहिए। पार्टी के नेताओं ने कहा कि आतंकियों की नापाक साजिशों को विफल करने के लिए सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। इस हमले की निंदा करने वालों में कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला, पूर्व मंत्री मुलाराम, मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा, पूर्व मंत्री योगेश साहनी, पूर्व एमएलसी वेद महाजन और बलबीर सिंह, पूर्व सांसद टीएस बाजवा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हैं।
















