Cyber Fraud Cases Tripled in Five Years: सरकार ने राज्यसभा में 2020 से 2024 तक के आंकड़े पेश किए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हाल ही में संसद में जानकारी दी है कि 2020 से 2024 के बीच देश में साइबर फ्रॉड के मामलों में लगभग तीन गुना वृद्धि हुई है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हाल ही में संसद में जानकारी दी है कि 2020 से 2024 के बीच देश में साइबर फ्रॉड के मामलों में लगभग तीन गुना वृद्धि हुई है। गृह राज्यमंत्री बंदी संजय कुमार ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में साइबर धोखाधड़ी के मामलों की संख्या 10,395 थी, जो 2021 में बढ़कर 14,007, 2022 में 17,470, 2023 में 19,466 और 2024 में 29,758 तक पहुंच गई। यह आंकड़ा इस बात का स्पष्ट संकेत है कि साइबर अपराधों में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे नागरिकों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा है।
2024 में सबसे अधिक ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के 4,659 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा, क्रेडिट या डेबिट कार्ड फ्रॉड के 3,829 मामले, मार्केटिंग या इंवेस्टमेंट फ्रॉड के 3,044 मामले, एटीएम फ्रॉड के 1,659 मामले, फ्रॉड कॉल या विशिंग के 1,264 मामले, गेमिंग एप या वेबसाइट फ्रॉड के 1,019 मामले, ओटीपी फ्रॉड के 965 मामले और ई-वॉलेट या यूपीआई फ्रॉड के 723 मामले सामने आए। मंत्री ने यह भी बताया कि गेमिंग एप या वेबसाइट, मार्केटिंग या इंवेस्टमेंट फ्रॉड, फ्रॉड कॉल या विशिंग और ई-वॉलेट या यूपीआई फ्रॉड के तहत अलग-अलग आंकड़े 2024 से ही रखे गए हैं, जिससे इन अपराधों की प्रवृत्तियों का बेहतर अध्ययन किया जा सके।
















