Dehradun Murder Case: पति को पिता की क्रिया से उठा ले गई पुलिस

देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र में एक नवविवाहित सरकारी स्कूल की शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति सौरभ खत
देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र में एक नवविवाहित सरकारी स्कूल की शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति सौरभ खत्री और उसकी बहन सुरभि खत्री उर्फ चारू को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब सृष्टि की मां सीमा कंडारी ने डोईवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। सीमा ने आरोप लगाया कि सृष्टि की शादी नवंबर 2025 में सौरभ खत्री से हुई थी और विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। सृष्टि को परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा मनहूस कहकर अपमानित किया जाता था और उसके ससुर की बीमारी और मृत्यु के लिए भी उसे जिम्मेदार ठहराया जाता था। इस मामले में तंत्र-मंत्र की बातें भी सामने आ रही हैं, हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है। सृष्टि की हत्या के आरोप में उसके पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सृष्टि कंडारी का पति सौरभ खत्री अपने ससुर की क्रिया में बैठा हुआ था, जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। सौरभ की मां की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि सृष्टि की मां ने तहरीर में उल्लेख किया है कि शादी के बाद से ही सृष्टि को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। सृष्टि ने अपने स्वजनों को समय-समय पर उत्पीड़न की जानकारी दी थी। 29 जुलाई को सृष्टि की हत्या का आरोप उसके पति, सास, ननद और अन्य स्वजनों पर लगाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
















