Delhi Police Questions: क्या दिल्ली पुलिस के सवालों पर चुप रहे सौरभ दास-आशुतोष रांका?

नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुई हिंसा से एक दिन पहले का एक नया वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काकरो
नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुई हिंसा से एक दिन पहले का एक नया वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त दीपक पुरोहित और नई दिल्ली जिले के डीसीपी सचिन शर्मा, सीजेपी के दोनों कार्यकर्ताओं से सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान, प्रदर्शन स्थल पर भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी, जिससे पुलिस अधिकारियों ने चिंता जताई। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी सौरव दास से पूछते हैं कि उनका योजना क्या है और वे इसे कैसे आयोजित करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें हर हाल में इसे ऑर्गेनाइज करना होगा। इस पर सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोई स्पष्ट उत्तर देने के बजाय टालमटोल किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 16 जुलाई से ही वे जंतर-मंतर पर आयोजकों से लिखित अनुमति लेने का आग्रह कर रहे थे। पुलिस ने संसद मार्च के लिए तय किए जाने वाले रूटों की जानकारी भी मांगी थी और आयोजकों को बार-बार संसद की ओर बढ़ने से रोका गया था। इसके बावजूद, आयोजकों ने पुलिस की चेतावनियों को नजरअंदाज किया और बिना लिखित अनुमति के ही संसद मार्च करने पर अड़े रहे। इस असहयोग और नियमों के उल्लंघन के कारण पुलिस ने संसद मार्ग थाने में दोनों के खिलाफ सात डीडी एंट्री दर्ज की थीं। 20 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के दौरान जंतर-मंतर और आसपास के इलाके में धारा 163 लागू थी, जिसके तहत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
















