March against E-20 fuel: केजरीवाल का पीएम आवास तक मार्च का ऐलान

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ई-20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने की घोषणा
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ई-20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने की घोषणा की है। प्रेसवार्ता के दौरान केजरीवाल ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे पार्टी मुख्यालय से लगभग 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री के नाम हस्ताक्षरित ऑनलाइन याचिका लेकर रवाना होंगे। केजरीवाल ने कहा कि कुछ ही दिनों में ई-20 के विरोध में 2,33,238 लोगों ने ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं और इसे प्रधानमंत्री को सौंपकर इस विषय पर चर्चा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-20 ईंधन को लेकर लोगों में चिंता है और सरकार को इससे जुड़े सवालों के स्पष्ट जवाब देने चाहिए।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ई-20 नीति के कारण वाहन चालकों को माइलेज और वाहनों के प्रदर्शन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि ई-20 के विरोध में आयोजित हालिया टाउनहॉल कार्यक्रम को व्यापक जनसमर्थन मिला। केजरीवाल ने यह आरोप भी दोहराया कि केंद्र सरकार विदेशी दबाव में इथेनाल आयात को बढ़ावा दे रही है। इसके साथ ही, बृजभूषण सिंह के अदालत से बरी हो जाने को केजरीवाल ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जंतर मंतर पर प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाली लड़की का केजरीवाल ने फिर समर्थन किया, उन्होंने उसके साथ खड़े होने की बात कही।
















