Heavy Rain Alert in Delhi: 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, 127 मिलीमीटर बारिश दर्ज

दिल्ली में अगस्त के पहले सप्ताह में 127 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो पिछले 15 साल में सबसे अधिक है। इस बारिश ने दिल्लीवासियों को बेहाल कर दिया है। गुरुग्राम में भी
दिल्ली में अगस्त के पहले सप्ताह में 127 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो पिछले 15 साल में सबसे अधिक है। इस बारिश ने दिल्लीवासियों को बेहाल कर दिया है। गुरुग्राम में भी 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। पिछले 2-3 दिनों से दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने 9 से 11 अगस्त के बीच और अधिक तेज बारिश की भविष्यवाणी की है और दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
IMD के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना भी है। मौसम विभाग का मानना है कि 9 से 11 अगस्त के बीच मानसून फिर से सक्रिय रहेगा, जिसमें 10 अगस्त को सबसे अधिक बारिश होने की संभावना है। आज (8 अगस्त) भी दिल्ली में बारिश हुई, हालांकि सुबह तेज धूप थी। लेकिन शनिवार की शाम को दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई।
अधिकारियों ने बताया कि यह बारिश पालम में पूरे अगस्त महीने की औसत बारिश (197.9 मिमी) के आधे से ज्यादा है। पालम में अगस्त में 24 घंटे की अब तक की सबसे ज्यादा बारिश 1967 में 183.6 मिमी दर्ज की गई थी। शनिवार को सुबह 8.30 बजे तक गुड़गांव में 96.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि नोएडा में इसी दौरान 28.5 मिमी बारिश हुई।














