Draft Voter List Published: ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन, 1.53 लाख मतदाओं के वोट कटे

अंबाला सिटी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन ने अंबाला की प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। इस सूची के अनुसार, जि
अंबाला सिटी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन ने अंबाला की प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। इस सूची के अनुसार, जिले में कुल 7 लाख 36 हजार 142 मतदाता सत्यापन के बाद सामने आए हैं। पहले की मतदाता सूची में 8.89 लाख मतदाता पंजीकृत थे, लेकिन अब प्रारंभिक सूची के प्रकाशन तक 1.53 लाख से अधिक मतदाताओं के वोट काट दिए गए हैं। हालांकि, इन मतदाताओं को अपने वोट को फिर से जोड़वाने का अवसर मिलेगा। मतदाता सूची को जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे नागरिक आसानी से अपना नाम और विवरण जांच सकें। इस संदर्भ में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एसडीएम सतीन्द्र सिवाच ने जानकारी दी। निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार यह कार्य पूरा किया गया है। बीएलओ और संबंधित कर्मचारियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से फार्म एकत्रित किए हैं। एसडीएम सिवाच ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। यदि किसी नागरिक को नाम, पता या विवरण में सुधार कराना है, या नया नाम जुड़वाना है, तो वह 31 जुलाई से 30 अगस्त तक संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के समक्ष अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है।
प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटान अब से 28 सितंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 3 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। एसडीएम ने सभी पात्र मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे ड्राफ्ट सूची में अपना विवरण अवश्य जांचें। किसी भी त्रुटि या नाम छूटने की स्थिति में समय रहते आवेदन करें, ताकि अंतिम सूची में सही विवरण शामिल हो सके। यह प्रक्रिया मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने और चुनावी प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की है ताकि मतदाता सूची में कोई भी त्रुटि न रह जाए और सभी नागरिकों का सही-सही विवरण शामिल किया जा सके। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि हर मतदाता को अपने अधिकारों का सही उपयोग करने का अवसर मिले।














