ED investigation against former MLA Mukesh Srivastava: पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बहराइच के पयागपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच आरंभ क
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बहराइच के पयागपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच आरंभ कर दी है। इस संदर्भ में ईडी ने विजिलेंस से पूर्व विधायक के खिलाफ अब तक की गई जांच की जानकारी और संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। यह मामला तब सामने आया जब पूर्व विधायक पर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले में संलिप्तता के आरोप लगे थे। विजिलेंस ने पिछले माह उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में लखनऊ के वेव मॉल से गिरफ्तार किया था। विजिलेंस ने वर्ष 2021 में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उन्होंने छह मार्च 2012 से 11 मार्च 2017 के बीच वैध आय और ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की थी।
विजिलेंस की जांच में बलरामपुर में दवा और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में घोटाले के संबंध में भी एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान यह पाया गया कि वर्ष 2014 से 2019 के बीच मुकेश श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में बिना काम किए या आंशिक काम कराकर पूरा भुगतान प्राप्त किया। इस मामले में तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर कई अनुरक्षण कार्यों में या तो काम नहीं कराया या फिर आंशिक कार्य कराकर पूरा भुगतान प्राप्त किया।
















