EPFO's big warning: फर्जी लिंक से हो सकती है आपकी जानकारी चोरी

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने सदस्यों को फर्जी लिंक और वेबसाइटों के प्रति जागरूक किया है। 9 अगस्त को ईपीएफओ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए लोग
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने सदस्यों को फर्जी लिंक और वेबसाइटों के प्रति जागरूक किया है। 9 अगस्त को ईपीएफओ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए लोगों से अपील की कि वे किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच करें। ठग आधिकारिक वेबसाइट जैसी दिखने वाली फर्जी साइटें बनाकर यूएएन, आधार, पैन, बैंक विवरण और ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारी हासिल कर सकते हैं।
ईपीएफओ ने चेतावनी दी है कि ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करते समय सावधानी बरतना आवश्यक है। फर्जी लिंक के माध्यम से ठग लोगों को भ्रमित कर सकते हैं और उनकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं। विशेष रूप से, एसएमएस, ईमेल या सोशल मीडिया पर प्राप्त लिंक पर ध्यान देना चाहिए, जो व्यक्तिगत जानकारी, एटीएम पिन या ओटीपी मांगते हैं।
लॉगिन करने से पहले यूआरएल की सावधानी से जांच करें और किसी भी अजीब स्पेलिंग या असामान्य डोमेन नाम पर ध्यान दें। यदि किसी संदेश या कॉल में संवेदनशील जानकारी मांगी जाती है, तो आपको सतर्क रहना चाहिए।
ईपीएफओ ने सदस्यों को सलाह दी है कि अनचाहे मैसेज या ईमेल में आए लिंक पर भरोसा करने के बजाय, वे ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट को स्वयं वेरिफाइड करके खोलें।

















