Farmers' Good News: पीएम किसान सम्मान निधि पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हाल ही में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों, खिलाड़ियों और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित तीन महत्वपूर्ण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हाल ही में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों, खिलाड़ियों और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित तीन महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दी गई। इनमें सबसे प्रमुख निर्णय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने का है। इसके लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 'सरकार देशभर के किसान भाई-बहनों के सशक्तिकरण और समृद्धि के लिए संकल्पित है।' उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से किसानों को बीज, खाद और खेती से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।
PM-KISAN योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी, जिसके तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। अब तक 23 किस्तों के माध्यम से किसानों के खातों में 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। केवल 23वीं किस्त में 9.49 करोड़ से अधिक किसानों को 18,984 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। कोविड-19 महामारी के दौरान किसानों को 1.71 लाख करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई, जबकि महिला किसानों को अब तक 1.06 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है। नीति आयोग की डीएमईओ रिपोर्ट के अनुसार, 92 प्रतिशत किसानों ने इस राशि का उपयोग खेती और कृषि निवेश में किया, जबकि 85% किसानों ने माना कि इससे उनकी आय में वृद्धि हुई और वे इनफॉर्मल कर्ज पर कम निर्भर हुए हैं। सरकार का दावा है कि इस योजना से खेती में निवेश बढ़ा है और अनाज उत्पादन में भी वृद्धि हुई है।
















