Flood Alert in Uttarakhand: मंदाकिनी नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर पर पहुंचा

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार की सुबह मौसम ने बादल और कोहरे की चादर ओढ़ ली। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, मंदाक
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार की सुबह मौसम ने बादल और कोहरे की चादर ओढ़ ली। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, मंदाकिनी नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर पर पहुंच गया है, जिससे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारों से दूर रहें और अनावश्यक रूप से नदी के समीप न जाएं। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक कदम उठाने की योजना बनाई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ऊखीमठ तहसील में 2.20 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि रुद्रप्रयाग और जखोली में वर्षा नहीं हुई। अलकनंदा नदी का जलस्तर 625.80 मीटर, मंदाकिनी 625.00 मीटर, गंगानगर 800.20 मीटर और गौरीकुंड 1973.92 मीटर दर्ज किया गया है। इन आंकड़ों के अनुसार, मंदाकिनी नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के बराबर बह रहा है।
प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के माध्यम से लाउडस्पीकर का उपयोग किया जा रहा है। लोगों को नदी किनारों से दूर रहने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए लगातार सूचित किया जा रहा है। इसके अलावा, जिले में कई सड़कें भी बाधित हैं। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-107A) एक स्थान पर बंद है, जबकि एक राज्य मार्ग (SH-96), दो लोक निर्माण विभाग (PWD) मार्ग, पांच प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) मार्ग और एक एनपीसीसी (NPCC) मार्ग भी अवरुद्ध हैं। इस स्थिति ने लोगों की आवाजाही को प्रभावित किया है, जिससे प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
















