Fraud Case in Kushinagar: धोखाधड़ी के मामले में लापता आरोपियों के घर नोटिस चस्पा

रामकोला (कुशीनगर) से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जहां गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में दर्ज 71 लाख रुपये की स्पाइस मनी धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे कुस्महा निव
रामकोला (कुशीनगर) से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जहां गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में दर्ज 71 लाख रुपये की स्पाइस मनी धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे कुस्महा निवासी दो सगे भाइयों के घर पर बृहस्पतिवार को नोएडा साइबर क्राइम टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कोर्ट के आदेश पर नोटिस चस्पा किया। यह मामला रामकोला थाना क्षेत्र के कुस्महा गांव के भगौनापुर टोला का है, जहां के निवासी सत्यवंत कुशवाहा और उनके भाई यशवंत कुशवाहा के खिलाफ वर्ष 2024 में गौतमबुद्ध नगर साइबर थाने में स्पाइस मनी लिमिटेड से लगभग 71 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले भी कई बार इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी, लेकिन वे अब तक फरार हैं।
बृहस्पतिवार को साइबर क्राइम गौतमबुद्ध नगर की टीम रामकोला थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों के घर की तलाश की। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दोनों के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। साइबर क्राइम गौतमबुद्ध नगर के निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि यदि आरोपी निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 84 के तहत उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।














