Kidnapping Attempt in Gopalganj: कोचिंग जाते वक्त छात्रा का अपहरण करने का प्रयास

गोपालगंज से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक इंटर की छात्रा को कोचिंग जाते समय दो नकाबपोश महिलाओं ने अगवा करने का प्रयास किया। यह घटना बंजारी मोड़ के प
गोपालगंज से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक इंटर की छात्रा को कोचिंग जाते समय दो नकाबपोश महिलाओं ने अगवा करने का प्रयास किया। यह घटना बंजारी मोड़ के पास हुई, जब छात्रा ऑटो का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने छात्रा के चेहरे पर स्प्रे किया, जिससे उसकी आंखों में जलन होने लगी। हालांकि, छात्रा की सूझबूझ और नगर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण उसे सिवान जिले के पचरूखी रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने छात्रा को गोपालगंज लाकर उसके परिवार को सौंप दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, छात्रा विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है और वह शहर के बंजारी मोहल्ले में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार की सुबह, जब वह कोचिंग जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी दो नकाबपोश महिलाएं उसके पास आईं और पैसे मांगने लगीं। छात्रा ने रुपये नहीं होने की बात कही और ऑटो में बैठ गई। इसके बाद, दोनों महिलाएं भी उसी ऑटो में सवार हो गईं। रास्ते में, महिलाओं ने छात्रा के चेहरे पर स्प्रे कर दिया, जिससे उसकी आंखों में जलन होने लगी। आरोप है कि ऑटो चालक ने भी महिलाओं के कहने पर छात्रा को कोचिंग स्थल पर उतारने के बजाय सीधे गोपालगंज रेलवे स्टेशन ले गया। वहां से दोनों महिलाएं छात्रा को ट्रेन में बैठाकर सिवान की ओर ले गईं।















