Government Land Demolition in Gurugram: गुरुग्राम में अरबों की सरकारी जमीन पर गरजा बुलडोजर, 20 अवैध दुकानों को किया ध्वस्त

गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेक्टर-42 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की अरबों की सरकारी जमीन पर अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ बृहस्पत
गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेक्टर-42 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की अरबों की सरकारी जमीन पर अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को एक बड़ा अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व जीएमडीए के डीटीपी एवं गुरुग्राम के नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने किया। संबंधित विभागों की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 अवैध दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को ध्वस्त कर दिया। इस अभियान के दौरान सरकारी जमीन पर संचालित सब्जी की दुकानें, वाहन रिपेयर, फूल दुकानें, रेस्टोरेंट, ढाबे, मेडिकल स्टोर, हुक्का हाउस, चिकन शाप और अन्य अस्थायी व पक्के अवैध निर्माण हटाए गए। इस कार्रवाई के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
यह कार्रवाई उन शिकायतों के आधार पर की गई, जो लंबे समय से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने के संबंध में मिल रही थीं। इससे पहले संबंधित कब्जाधारकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे और रेस्टोरेशन के आदेश भी पारित किए जा चुके थे। ग्लोबल फोयर कान्डोमिनियम एसोसिएशन ने इस मामले को लेकर विभिन्न विभागों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप लगाया गया था कि सरकारी भूमि पर कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं, जिससे ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और सुरक्षा संबंधी समस्याएं बढ़ रही थीं। डीजीपीएस सर्वे एवं राजस्व रिकार्ड में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की।
















