Government Land in Ranchi: डोरंडा मनीटोला की पांच एकड़ सरकारी जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त

रांची नगर निगम ने सरकारी जमीन और सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर अवैध कब्जों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव
रांची नगर निगम ने सरकारी जमीन और सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर अवैध कब्जों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने डोरंडा वार्ड-49 के मनीटोला, फिरदौस नगर और नीम चौक के पास स्थित लगभग पांच एकड़ सरकारी भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंचल प्रशासन के साथ मिलकर मापी कर अतिक्रमण की पहचान की जाएगी और इसके बाद चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी। वार्ड 49 की पार्षद जमीला खातून ने बताया कि जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद वहां पार्क बनाने की योजना है। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त संजय कुमार और नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम भी मौजूद थी।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अंचल प्रशासन के सहयोग से जमीन का सीमांकन और मापी जल्द से जल्द पूरी की जाए। मापी के आधार पर सरकारी भूमि पर किए गए सभी अवैध कब्जों की सूची तैयार कर नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार हर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। इसके अलावा, नगर आयुक्त ने अभियंत्रण शाखा को निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटने के बाद स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और हितधारकों से सुझाव लेकर भूमि के उपयोग की विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाए।
















