Heavy Rain in Sirmaur: सिरमौर में भारी बारिश के कारण 28 सड़कें बंद, 4 करोड़ से अधिक का नुकसान

जिला सिरमौर में वीरवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। इस बारिश के कारण 28 सड़कों पर यातायात बाधित हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना
जिला सिरमौर में वीरवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। इस बारिश के कारण 28 सड़कों पर यातायात बाधित हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी मलवा और भूस्खलन के कारण कई घंटों तक यातायात ठप रहा। इस स्थिति के चलते जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग को मिलाकर 4 करोड़ 12 लाख 41 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित सड़कों में संगडाह डिवीजन की 15, नाहन डिवीजन की 11 और पांवटा साहिब डिवीजन की 2 सड़कें शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग को इस आपदा के चलते 96 लाख 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
वीरवार को नाहन श्री रेणुका जी मार्ग पर एक ट्रक भी गीली मिट्टी में फिसलकर सड़क से उतरकर पलट गया। यह ट्रक सामान से लदा हुआ था और चालक तथा परिचालक ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफलता पाई। इस घटना से ट्रक को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। इसके अलावा, जल शक्ति विभाग की 29 पेजजल योजनाएं और चार सिंचाई योजनाएं भी बारिश से प्रभावित हुई हैं। इनमें नाहन डिवीजन की 11, नौहराधार डिवीजन की 18 और पांवटा साहिब डिवीजन की 4 सिंचाई योजनाएं शामिल हैं। जल शक्ति विभाग को इस नुकसान का आकलन 3 करोड़ 15 लाख 91 हजार रुपये के रूप में किया गया है।
















