Land Fraud in Mohali: एक हजार करोड़ की जमीन की धोखाधड़ी का मामला सामने आया

मोहाली में एक हजार करोड़ रुपये की कीमत वाली जमीन की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। यह घटना मोहाली के सेक्टर 65 में हुई, जहां एक पार्टनरशिप फर्म के माध्
मोहाली में एक हजार करोड़ रुपये की कीमत वाली जमीन की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। यह घटना मोहाली के सेक्टर 65 में हुई, जहां एक पार्टनरशिप फर्म के माध्यम से 42 एकड़ कमर्शियल जमीन पर कब्जा किया गया। पंचकूला के सेक्टर 6 निवासी शिव अग्रवाल ने अपने पड़ोसी आदर्श गर्ग, परवीन गर्ग और वेद प्रकाश गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। शिव अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने अपनी फर्म डी एस बिल्टेक में वेद प्रकाश और परवीन गर्ग को 50 प्रतिशत का हिस्सेदार बनाया और इसके बाद आदर्श गर्ग को भी 50 प्रतिशत का हिस्सेदार बना दिया। इसके बावजूद, उन्हें एग्रीमेंट के अनुसार तय रकम नहीं दी गई और फर्म पर धोखाधड़ी से कब्जा कर लिया गया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और पाया कि यह एक बड़ी धोखाधड़ी है। मोहाली के एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने वेद प्रकाश गर्ग, परवीन गर्च और आदर्श गर्ग के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 465, 468, 471 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इन तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। शिव अग्रवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि आदर्श गर्ग मंडी गोबिंदगढ़ का एक बड़ा कारोबारी है और उसने उन्हें डी एस बिल्टेक में पार्टनर बनने के लिए कहा था।
















