JPSC-JSCC Protest: सरकार और छात्रों के बीच 5 घंटे की बैठक बेनतीजा, कल होगा विधानसभा का घेराव

झारखंड में छात्रों का jpsc और jscc के खिलाफ आंदोलन जारी है। रविवार को सरकार और छात्रों के बीच बैठक हुई, जो लगभग 5 घंटे तक चली, लेकिन बेनतीजा रही। छात्रों ने 10
झारखंड में छात्रों का JPSC और JSCC के खिलाफ आंदोलन जारी है। रविवार को सरकार और छात्रों के बीच बैठक हुई, जो लगभग 5 घंटे तक चली, लेकिन बेनतीजा रही। छात्रों ने 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया है।
बैठक रांची के स्टेट गेस्ट हाउस ऑडिटोरियम में आयोजित की गई, जिसमें मंत्रियों और विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के बाद छात्र नेता कुणाल ने कहा कि उनका विधानसभा घेराव शांतिपूर्ण रहेगा और उनकी मांग CBI जांच की है, जिसमें वे कोई समझौता नहीं करेंगे।
झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बैठक के बाद कहा कि सरकार ने 14वीं JPSC और 2023-25 की बैकलॉग भर्तियों से जुड़ी अनियमितताओं को हल करने का निर्णय लिया है। CID द्वारा आपराधिक पहलुओं की जांच की जाएगी और ED से वित्तीय लेन-देन की जांच कराने का अनुरोध किया जाएगा। इसके अलावा, आरोपियों के खिलाफ 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करने के लिए एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाई जाएगी।
मंत्री ने आगे कहा कि छात्रों की एक अन्य मांग CGL परीक्षा रद्द करने की थी, लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया कि यह परीक्षा उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत आयोजित की गई थी, इसलिए इसे रद्द नहीं किया जा सकता। सरकार ने एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में निगरानी समिति बनाने का प्रस्ताव दिया, लेकिन छात्रों ने इसे स्वीकार नहीं किया।















