Neem Coated Urea Production Increased by 8.25%: कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने उठाए कदम

देश में नीम कोटेड यूरिया (ncu) की पैदावार में 8.25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि कालाबाजारी और गैर-कृषि उपयोग के लिए अवैध डायवर्जन की समस्या अभी भी बनी हुई है।
देश में नीम कोटेड यूरिया (NCU) की पैदावार में 8.25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि कालाबाजारी और गैर-कृषि उपयोग के लिए अवैध डायवर्जन की समस्या अभी भी बनी हुई है। संसद में रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2015 से सभी घरेलू उत्पादकों और आयातकों के लिए 100 प्रतिशत नीम कोटेड यूरिया की आपूर्ति अनिवार्य कर दी गई थी। इसके परिणामस्वरूप पिछले वर्षों में इसकी पैदावार बढ़ी है। हालाँकि, कालाबाजारी की शिकायतें भी आई हैं। सरकार ने अप्रैल 2026 से अब तक 2,868 लाइसेंस रद्द किए हैं।
नीम कोटेड यूरिया की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह धीरे-धीरे घुलता है, जिससे सामान्य यूरिया की तुलना में इसका उपयोग कम होता है और फसल में नाइट्रोजन का अवशोषण बेहतर होता है। शोध के अनुसार, NCU के उपयोग से पैदावार में औसतन 8.25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि नाइट्रोजन के नुकसान में 10 से 15 प्रतिशत की कमी आई है। NCU एक प्रभावी नाइट्रिफिकेशन इनहिबिटर की तरह काम करता है, जिससे मिट्टी में अमोनियम नाइट्रोजन का स्तर बढ़ता है।















