Food Ban in Schools: महाराष्ट्र सरकार ने वड़ा पाव और समोसा पर प्रतिबंध लगाया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य सरकार ने स्कूलों के अंदर और स्कूल परिसर के 50 मी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य सरकार ने स्कूलों के अंदर और स्कूल परिसर के 50 मीटर के दायरे में वड़ा पाव, समोसा, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे जंक फूड बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह आदेश खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा जारी किया गया है, जिसके आयुक्त तुकाराम मुंढे ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा और सभी स्कूलों में इसे लागू किया जाएगा।
आयुक्त मुंढे ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक स्कूल के रसोई संचालक और भोजन आपूर्तिकर्ता के पास खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत लाइसेंस होना अनिवार्य है। यह कदम बच्चों में स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। राज्य के सभी स्कूलों में और उसके आसपास उच्च वसा, नमक और चीनी (एचएफएसएस) युक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री, विज्ञापन और मुफ्त वितरण पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
















