Milk Powder Theft in Rajasthan: बच्चों के लिए आया दूध पाउडर स्कूल से गायब, बाजार तक पहुंचने के मामले में FIR दर्ज

राजस्थान में सरकारी स्कूलों के बच्चों के पोषण के लिए भेजे गए दूध पाउडर की कथित अवैध निकासी का मामला सामने आया है। इस मामले में राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन
राजस्थान में सरकारी स्कूलों के बच्चों के पोषण के लिए भेजे गए दूध पाउडर की कथित अवैध निकासी का मामला सामने आया है। इस मामले में राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) ने सख्त कार्रवाई करते हुए सामोद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। राज्य सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के अंतर्गत मिड-डे मील के लिए सरकारी विद्यालयों में सप्लाई किया गया दूध पाउडर विद्यालय परिसर से अवैध रूप से बाहर ले जाया गया। जब यह मामला आरसीडीएफ के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तुरंत जांच शुरू की और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
आरसीडीएफ के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के पोषण से संबंधित योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी संदर्भ में सामोद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दूध पाउडर की अवैध निकासी में कौन-कौन से लोग शामिल थे। इसके साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि क्या इस मामले के पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा था। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

















