Muzaffarpur Nagar Nigam Stalemate: मेयर कैबिनेट के सातों सदस्य 10 अगस्त से करेंगे अनशन

मुजफ्फरपुर नगर निगम में गतिरोध की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में बुधवार को महापौर निर्मला देवी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर
मुजफ्फरपुर नगर निगम में गतिरोध की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में बुधवार को महापौर निर्मला देवी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। महापौर कैबिनेट के सभी सात सदस्यों ने 10 अगस्त से निगम कार्यालय परिसर में सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने की घोषणा की है। यह निर्णय नगर निगम बोर्ड और समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों के समय पर अनुपालन न होने के कारण लिया गया है। महापौर कैबिनेट के सदस्यों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि नगर निगम कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है और इसके चलते नगर सरकार की छवि प्रभावित हो रही है। बैठक में शामिल सदस्यों ने महापौर को अपने फैसले की लिखित जानकारी भी दी।
बैठक में महापौर कैबिनेट के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पिछले सशक्त स्थायी समिति और नगर निगम बोर्ड की बैठकों में पारित आदेशों का समय पर अनुपालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त के अधीनस्थ कर्मचारियों की कथित स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता से नगर निगम की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। बैठक में खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, नगर निगम प्रशासनिक भवन निर्माण के प्रस्ताव को आगे नहीं बढ़ाने और स्कूलों व धार्मिक संस्थानों के आसपास से मीट-मुर्गा की दुकानों को नहीं हटाने का मुद्दा भी उठाया गया।


















