FDA's Action Supported by Hotel Owners: ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए, होटल कारोबारियों का बयान

अंधेरी स्थित रेस्टोरेंट what is your bahana के मालिक अभिषेक बजाज ने खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर fda की कार्रवाई का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के स्
अंधेरी स्थित रेस्टोरेंट What Is Your Bahana के मालिक अभिषेक बजाज ने खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर FDA की कार्रवाई का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल और रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई का पूरा अधिकार संबंधित विभाग को है।
बजाज ने यह भी बताया कि इस कार्रवाई से होटल और रेस्टोरेंट उद्योग में साफ-सफाई और खाद्य गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। होटल कारोबारियों का मानना है कि FDA की जांच को केवल सख्ती के रूप में नहीं देखना चाहिए, बल्कि यह ग्राहकों के विश्वास को भी मजबूत करेगा।
उन्होंने उम्मीद जताई कि खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करने वाले प्रतिष्ठानों को उचित मार्गदर्शन और सहयोग दिया जाएगा। महाराष्ट्र में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) अपनी कार्रवाई को तेज कर रहा है, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले फूड एस्टेब्लिशमेंट के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। मुंबई में बड़े होटलों, डेयरियों और रेस्टोरेंट्स की जांच की गई है, जिसके परिणामस्वरूप कई लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं और कुछ एस्टेब्लिशमेंट को सील कर दिया गया है।















