Shocking Incident in Panipat: चार बच्चों की विधवा ने जन्म के ढाई घंटे बाद बेटे को कूड़े में फेंका

पानीपत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विधवा महिला ने अपने नवजात बेटे को जन्म के महज ढाई घंटे बाद कूड़े के ढेर में फेंक दिया। यह घटना शिवनगर
पानीपत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विधवा महिला ने अपने नवजात बेटे को जन्म के महज ढाई घंटे बाद कूड़े के ढेर में फेंक दिया। यह घटना शिवनगर की गली नंबर-5 में हुई, जहां एक आवारा कुत्ते ने बच्चे की जान बचाई। कुत्ता बच्चे को प्लास्टिक के कट्टे से बाहर निकालकर एक घंटे तक उसके पास खड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने जब बच्चे को देखा, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दी। इसके बाद बच्चे को बाल कल्याण समिति और क्षेत्रवासियों की मदद से जिला नागरिक अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। बच्चे की हालत गंभीर है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला की पहचान कर ली है और उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली है। उसके पति की मौत करीब पांच वर्ष पहले हुई थी और वह पहले से चार बेटियों की मां है, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। महिला के एक रिश्तेदार के साथ संबंध होने की बात सामने आई है और नवजात बच्चा उसी का बताया जा रहा है। घटना के समय, शिवनगर निवासी अवधेश गुप्ता ने बताया कि वह सुबह टहलने निकले थे और उन्होंने देखा कि एक कुत्ता प्लास्टिक के कट्टे के पास खड़ा है। जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो उसमें नवजात बच्चा मिला। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी को सूचना दी और बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
















