Police Brutality in Bihar: एनएसयूआई के कन्हैया कुमार ने सरकार को घेरा

राज्य ब्यूरो, पटना। कांग्रेस द्वारा गठित फैक्ट-फाइंडिंग टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने बिहार सरकार पर गंभीर
राज्य ब्यूरो, पटना। कांग्रेस द्वारा गठित फैक्ट-फाइंडिंग टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर अत्यधिक बल प्रयोग किया और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया। कन्हैया कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उनकी टीम ने पटना, सिवान, जहानाबाद, भागलपुर और दरभंगा जैसे कई जिलों का दौरा किया, जहां उन्होंने छात्रों, उनके परिजनों और अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्हें पता चला कि पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागने, गोलीबारी और बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियों के मामले किए हैं। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई मामलों में बल प्रयोग के आदेश, मेडिकल जांच, गिरफ्तारी मेमो और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया।
कन्हैया कुमार ने यह भी कहा कि कुछ स्थानों पर नाबालिगों और छात्राओं को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखा गया और उनके परिजनों को समय पर सूचना नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आंदोलन की कवरेज करने वाले पत्रकारों, यूट्यूबरों और इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी प्रताड़ित किया। कन्हैया कुमार ने बिहार सरकार से मांग की है कि सभी पुलिस कार्रवाइयों की न्यायिक जांच की जाए, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, लंबित मामलों की जानकारी सार्वजनिक की जाए और निर्दोष छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।
















