Protest against attack on Pappu Yadav: पूर्णिया में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, अमित शाह और रेखा गुप्ता के पुतले फूंके

पूर्णिया में दिल्ली के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के समर्थकों ने एक आक्रोश मार्च निकाला। यह मार
पूर्णिया में दिल्ली के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के समर्थकों ने एक आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च सांसद कार्यालय अर्जुन भवन से शुरू होकर आरएन साह चौक तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम और सांसद प्रतिनिधि बबलू भगत के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और पप्पू यादव के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक और जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन हिंसा को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
कांग्रेस नेताओं ने पप्पू यादव के प्रति अपनी समर्थन की बात करते हुए कहा कि वह हमेशा समाज के सभी वर्गों और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते रहे हैं। उन्होंने केवल उन लोगों के खिलाफ आवाज उठाई है जो साधु के वेश में अपराध कर रहे हैं। नेताओं ने यह भी कहा कि इस मामले में पप्पू यादव को गलत तरीके से पेश किया गया है। सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने हमले को गंभीर और निंदनीय करार देते हुए कहा कि यह हमला बीजेपी के लोगों द्वारा किया गया है, जो भगवान राम के नाम पर चंदा चोरी में शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार और अमित शाह की जिम्मेदारी है कि सांसदों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
















