Chandigarh Court issues notice to Salman Khan and sister Alvira: चंडीगढ़ कोर्ट ने सलमान खान और बहन अलवीरा को भेजा नोटिस

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा अग्निहोत्री और स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों को चंडीगढ़ की जिला अदालत ने धोखाधड़ी के एक म
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा अग्निहोत्री और स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों को चंडीगढ़ की जिला अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में समन जारी किया है। सभी को 5 अक्टूबर को अदालत में पेश होने और आरोपों पर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
यह मामला चंडीगढ़ के बिजनेसमैन अरुण गुप्ता की शिकायत से संबंधित है, जिन्होंने 2021 में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 2018 में बीइंग ह्यूमन ब्रांड के तहत ज्वेलरी शोरूम खोलने के दौरान उनके साथ धोखाधड़ी की गई, जिससे उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।
अरुण गुप्ता का कहना है कि उन्होंने कुछ साल पहले बिग बॉस के सेट पर सलमान खान से मुलाकात की थी, जहां अभिनेता ने उन्हें मनीमाजरा में बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम खोलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने अलवीरा खान के ब्रांड की फ्रेंजाइजी ली और 3 करोड़ रुपये निवेश कर शोरूम खोला।
गुप्ता का आरोप है कि कंपनी ने सभी शर्तों का पालन किया, लेकिन शोरूम के उद्घाटन के बाद वादा किया गया बिजनेस सपोर्ट नहीं मिला। इसके अलावा, जिस स्टोर से उन्हें ज्वेलरी की सप्लाई होनी थी, वह फरवरी 2020 से बंद है, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हुआ है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।
















