Mumbai Police Constable dies on duty outside Salman Khan's residence: अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत

अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात मुंबई पुलिस के कॉन्स्टेबल गणेश रायते (41) की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक स
अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात मुंबई पुलिस के कॉन्स्टेबल गणेश रायते (41) की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुई। ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें भाभा अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गणेश रायते मुंबई पुलिस की LA-4 यूनिट में तैनात थे और इससे पहले भारतीय सेना में सेवा दे चुके थे। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। वहीं, सलमान खान ने असम में आई भीषण बाढ़ के दौरान बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आकर राहत कार्यों में योगदान दिया है, जिससे उनकी तारीफ हो रही है।















