Sapa's New Strategy: 'Simple' Dimple is Shaping a New Political Face for the Party, Preparing to Win the 2027 Elections with a Gentle Image

लखनऊ। राजनीति में सफलता केवल नारों और समीकरणों से नहीं मिलती, बल्कि कई बार चेहरे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने वर्ष 2027 के विधानसभा
लखनऊ। राजनीति में सफलता केवल नारों और समीकरणों से नहीं मिलती, बल्कि कई बार चेहरे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में एक नया राजनीतिक चेहरा गढ़ने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस बार पार्टी ने अपनी रणनीति में सांसद डिंपल यादव को एक सौम्य और संवेदनशील नेता के रूप में पेश करने का निर्णय लिया है। डिंपल यादव की 'सिंपल' छवि को लेकर पार्टी का मानना है कि यह छवि महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग के बीच सपा की राजनीतिक पहुंच को बढ़ा सकती है। डिंपल की छवि को उभारने के लिए पार्टी ने उन्हें संसद में सक्रियता के साथ-साथ प्रदेश में विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से भी प्रस्तुत किया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर आक्रामक हमलों की कमान संभाली है, वहीं डिंपल यादव को एक संवेदनशील नेता के रूप में स्थापित करने की कोशिशें जारी हैं। डिंपल की छवि संघर्ष से अधिक संवेदना, टकराव से अधिक संवाद और राजनीति से अधिक सामाजिक सरोकार की राजनीति का नया रूप प्रस्तुत करती है। पार्टी का उद्देश्य अब केवल वोट जुटाना नहीं, बल्कि मतदाताओं का विश्वास भी हासिल करना है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद सपा ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की रणनीति को आगे बढ़ाया है, लेकिन पार्टी नेतृत्व को यह अहसास है कि केवल यही समीकरण सत्ता पाने के लिए पर्याप्त नहीं है।
















