Electricity Crisis in Shivpuri: ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री की निकाली सांकेतिक शव यात्रा

शिवपुरी जिले में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा अब चरम पर पहुंच गया है। सिरसौद ग्राम पंचायत के निवासियों ने इस संकट के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्
शिवपुरी जिले में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा अब चरम पर पहुंच गया है। सिरसौद ग्राम पंचायत के निवासियों ने इस संकट के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की सांकेतिक शव यात्रा निकाली। इस शव यात्रा में ग्रामीणों ने न केवल सरकार बल्कि बिजली विभाग के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से हो रही बिजली कटौती ने उनकी खेती-किसानी और दैनिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बार-बार शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। मंगलवार की सुबह, ग्रामीणों ने बांस की अर्थी तैयार की और पूरे गांव में शव यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने


















