Shocking Incident in Vidisha: शराबी पिता ने बेटे को मोटरसाइकिल से घसीटा

भोपाल के विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने 10 वर्षीय बेटे को शराब के नशे में धुत होकर उसके हाथ-पै
भोपाल के विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने 10 वर्षीय बेटे को शराब के नशे में धुत होकर उसके हाथ-पैर बांधकर मोटरसाइकिल से घसीट दिया। यह घटना ग्राम पड़रिया शिवरामपुर में 26 जुलाई की रात को हुई, जब पिता ने घर की अलमारी टूटने से नाराज होकर अपने बेटे के साथ यह अमानवीय व्यवहार किया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाने में सफल रहे। इस घटना ने न केवल पीड़ित बच्चे को बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे और उसके चारों भाई-बहनों को सुरक्षित संरक्षण के लिए भोपाल स्थित बाल गृह भेज दिया। वहीं, आरोपित पिता के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस घटना की जानकारी मिलने पर सरपंच लक्ष्मण सिंह दांगी ने तुरंत कार्रवाई की और घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने अंबानगर पुलिस चौकी और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को भी सूचित किया। घटना के बाद सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन के कार्यकर्ता भी सक्रिय हुए और बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए। अगले दिन बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाना था, लेकिन उनकी दादी ने उन्हें अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, सरपंच और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयासों से बच्चों को सुरक्षित रूप से विदिशा लाया गया और सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
















