Shooting case against BJP leader: पंचकूला पुलिस ने मास्टरमाइंड शकील अंसारी को गिरफ्तार किया

पंचकूला में भाजपा नेता नरेंद्र लुबाणा के भाई रतन लुबाणा पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच-1 ने इस मामले के मास्टरमाइंड श
पंचकूला में भाजपा नेता नरेंद्र लुबाणा के भाई रतन लुबाणा पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच-1 ने इस मामले के मास्टरमाइंड शकील अंसारी को गिरफ्तार किया है। शकील अंसारी पंजाब के लुधियाना का निवासी है और वह गैंगस्टर रोहित गोदारा का करीबी सहयोगी माना जाता है। उसे पुलिस ने राजस्थान के श्रीगंगानगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पंचकूला लाया। अदालत में पेशी के बाद उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शकील अंसारी पर आरोप है कि उसने फायरिंग करने वाले शूटरों को विदेशी हथियार उपलब्ध कराए थे। इस मामले में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान शकील अंसारी से पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियारों की सप्लाई चेन क्या थी और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका क्या थी। पुलिस यह भी जानने की कोशिश करेगी कि ये हथियार कहां से आए और इन्हें पंचकूला तक कैसे पहुंचाया गया। यह मामला तब सामने आया जब तीन जून की रात स्विस लांज की पार्किंग में रतन लुबाणा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया था।
















