SIR Program Deadline Extended: दिल्ली में SIR की डेट फिर बढ़ी, नया शेड्यूल जारी

नई दिल्ली में चल रहे sir कार्यक्रम की समय-सीमा को भारत निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर बढ़ा दिया है। आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए नए आदेश में
नई दिल्ली में चल रहे SIR कार्यक्रम की समय-सीमा को भारत निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर बढ़ा दिया है। आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए नए आदेश में बताया है कि SIR की प्रक्रिया अब दूसरी बार बढ़ाई गई है। इससे पहले आयोग ने घर-घर सत्यापन और फार्म बांटने की समय-सीमा को 29 जुलाई से बढ़ाकर 8 अगस्त किया था। अब बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का काम 17 अगस्त तक जारी रहेगा। यह निर्णय दिल्ली चुनाव आयोग की ओर से भेजे गए पत्र पर विचार करने के बाद लिया गया है। आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा किया जाए ताकि चुनावी प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए नए संशोधित समय सारणी के अनुसार, घर-घर जाकर सत्यापन और बूथ के पुनर्गठन का कार्य 17 अगस्त तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट यानी मसौदा 24 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। पहले इसे 17 अगस्त को जारी किया जाना था, लेकिन अब इसे 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मूल कार्यक्रम में इस ड्राफ्ट के प्रकाशन की तारीख 5 अगस्त निर्धारित की गई थी। आयोग के नए आदेश के अनुसार, यदि किसी नागरिक को वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़वाना, कटवाना या किसी भी प्रकार का सुधार कराना है, तो वह 24 अगस्त से 23 सितंबर के बीच अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
















